Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार डंपर ने जीप में सवार स्कूली बच्चों को मारी ठोकर, दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत, 8 घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एनएच 30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जीप में सवार होकर स्कूल से घर जा रहे बच्चों को तेज रफ्तार डंपर ने चपेट में ले लिया. इस भीषण सड़क हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 8 बच्चे घायल हैं. घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं मौके से डंपर चालक फरार हो गया है. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बठेना के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र स्कूल से छुट्टी होने के बाद जीप में सवार होकर घर जा रहे थे. तभी एनएच 30 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने जीप को ठोकर मार दी. इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 8 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं. सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. घटनास्थल पर पहुंची अर्जुनी पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है. घटना में जान गवाने वाले छात्र का नाम सागर ध्रुव उम्र 8 वर्ष बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:  4 साल के बेटे को जहर देकर मार डाला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles