Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

हसदेव नदी में डूबे पांच लोग: दो लोगों को किया गया रेस्क्यू, तीन अब भी लापता

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट पर घूमने आए पांच लोग हसदेव नदी में डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग लापता हैं। ये सभी बिलासपुर से पिकनिक मनाने जांजगीर आए हुए थे। यह पूरा मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्णरेखा ठाकुर निवासी सरकंडा जोरापुरा, अंकुर ठाकुर निवासी दयालबंद और आशीष भोई निवासी अशोकनगर सरकंडा गहरे पानी में जाने से हसदेव नदी में डूब गए हैं। उनके दो साथी लक्ष्मी शंकर सतनामी निवासी अकलतरा और मोनिका सिंह पुलिस कॉलोनी तिफरा को बचा लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में बीच सड़क पर केक काटकर आतिशबाजी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार

ASP ने दी मामले की जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर ASP उमेश कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना के गोताखोर दल मौके पर पहुंच गए हैं। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन हमारी टीम लगातार कोशिश कर रही है। नदी के नीचे इलाके में भी सूचना दे दी गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles