Advertisment
छत्तीसगढ़

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौके पर ही मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमानकापा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दो युवकों और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि, बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके ही सांसे थम गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम की तैयारी शुरू कर दी है। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें:  हसदेव नदी में पलटी नाव, एक की डुबने से हुई मौत, दूसरे ने तैर कर बचाई जान

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। इधर आरोपी वाहन चालक की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ताकि हादसे के जिम्मेदार चालक तक पहुंचा जा सके।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles