Advertisment
छत्तीसगढ़महासमुंद

तिरंगा दौड़ में बिना सुरक्षा के दौड़े स्कूली बच्चे, प्रशासन पर उठे सवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद. भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर आज भाजपा प्रदेश के सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाल रही. सुबह से सभी जिलों में स्कूली बच्चे पुलिस सुरक्षा के बीच तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. इसी बीच महासमुंद जिले से प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां स्कूली सड़क में बिना किसी सुरक्षा के चलते वाहनों के बीच तिरंगा लेकर भागते नजर आए. इस घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं.

जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मिनी स्टेडियम में स्वतंत्रता व तिरंगा दौड़ आयोजित की थी. इस आयोजन में विधायक, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और अन्य आला अधिकारियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया. लेकिन जिस नेशनल हाईवे 353 से स्कूली बच्चों को शहर के अन्य मार्गों पर दौड़ना था, उस मार्ग पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे. चौक-चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस केवल मूकदर्शक बनी रही, जबकि सड़क पर वाहनों की आवाजही लगातार जारी थी और वाहन बच्चों के बीच से दौड़ लगाते हुए गुजर रहे थे.

इसे भी पढ़ें:  क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर गलती से युवक को अलॉट, विराट-एबी डिविलियर्स के आने लगे फोन

हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

दौड़ मिनी स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्कूल तक जाती है. इस दौरान ना तो जिला प्रशासन की टीम ने कोई व्यवस्था की और ना ही पुलिस ने सुरक्षा के उचित इंतजाम किए. ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के बीच से होते हुए बच्चे दौड़ रहे थे, जिससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी.

खेल अधिकारी की प्रतिक्रिया

खेल अधिकारी मनोज ने इस मुद्दे पर कहा, “हमने ट्रैफिक और पुलिस को पहले ही जानकारी दे दी थी. यदि कोई लापरवाही हुई है तो हम इसकी जांच करेंगे.”

विधायक का बयान

विधायक योगेश्वर राजू सिंह ने इस संबंध में कहा, “पूरी व्यवस्था की गई थी, लेकिन यदि सुरक्षा में कोई कमी रही है तो मैं प्रशासन से बात करके उचित कार्रवाई करने का निर्देश दूंगा.”

इसे भी पढ़ें:  अश्लील फिल्म देखकर 5 साल की बच्ची से रेप, चॉकलेट का लालच देकर रूम ले गया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles