Advertisment
छत्तीसगढ़

स्पंज आयरन फैट्री में बड़ा हादसा: जोरदार ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भाटापारा। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निपानिया स्थित रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 मजदूरों की जान जाने की खबर है। वहीं पांच घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर भेजा गया है।

घटना सुबह लगभग 9:30 से 9:40 बजे के बीच थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट की है। यहां एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डीएससी कोल कीलन में अचानक हुए ब्लास्ट से कीलन के आसपास प्लेटफार्म पर सफाई कार्य कर रहे 6 श्रमिकों की गर्म कोयले से गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  कर्मचारी शासकीय नंबर को प्राइवेट गाड़ी में लगाकर कर रहे इस्तेमाल, डीटीओ ने दिए जांच के आदेश

गंभीर रूप से घायलों को भेजा गया बिलासपुर
हालांकि प्रशासन की ओर से अभी मृतकों और घायलों की संख्या नहीं बताई जा रही है। हादसे में पांच गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ब्लास्ट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

एसडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम बनी
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने एसडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका को देखते हुए रियल इस्पात प्लांट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है तथा प्लांट प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  CGPSC घोटाला...टामन सोनवानी-श्रवण गोयल की बढ़ी मुश्किलें:20 दिसंबर तक कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

मृतक और घायल सभी दूसरे राज्यों के निवासी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक एवं घायल सभी श्रमिक अन्य राज्यों के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित करने और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles