Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में भारत बंद का असर: NH-30 पर चक्काजाम, बसों के पहिये थमे; आदिवासी इलाकों से लेकर कई शहरों में प्रदर्शन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा के भीतर कोटा लागू करने के फैसले के खिलाफ दलित-आदिवासी संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। भारत बंद का छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अलग- अलग जिलों में कहीं स्कूल, कॉलेज और दुकानें बंद कराई गई हैं। वहीं बस्तर और सरगुजा में बंद का खासा असर दिख रहा है।

बस्तर समेत प्रदेश के अलग- अलग जिलों में बंद असर देखने को मिला। बस्तर जिले सहित शहर के सभी दुकान सुबह से ही बंद हैं। कुछ आवश्यक सेवाओ को छोड़कर पूरा शहर बंद पड़ा है। साथ ही बसों और ट्रकों के परिचालन पर भी ब्रेक लग गया है। वहीं सर्व आदिवासी समाज ने शहर के मुख्य प्रवेश मार्ग आसना में बड़ी गाड़ियों को रोक दिया है।

इसे भी पढ़ें:  तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, इलाके में शोक का माहौल

बस्तर में दिखा बंद का असर

जिले में सुबह से ही सारी दुकानें बंद हैं। हालांकि, मेडिकल जैसी इमरजेंसी सेवाएं शुरू है।समाज के सदस्य सड़क पर उतर आए हैं। बंद का नजारा सड़को में खासा देखा गया सभी सड़के पृरी तरह से सुनसान देखी गई। जिले सहित शहर के सभी दुकान सुबह से ही बंद है। कुछ आवश्यक सेवाओ को छोड़कर पूरे शहर में बंद पड़ा है। साथ ही बस ट्रक का परिचालन पर ब्रेक भी लग गया है।वहीं सर्व आदिवासी समाज ने शहर के मुख्य प्रवेश मार्ग आसना में बड़ी गाड़ियों को रोक दिया है।

अम्बिकापुर में दिखा बंद का असर 

जिले मे भारत बंद के आह्वाहन का व्यापक असर दिखा।  एस.सी -एस. टी.क्रीमीलेयर आरक्षण को लेकर आदिवासी समाज ने सभी वर्गो से बंद के लिए मांगा था। जिसके कारण शहर में बंद का असर देखने को मिला साथ ही खुले दुकानों को प्रदर्शनकारियों ने बंद करा दिया ।

इसे भी पढ़ें:  छात्रा बोली-टीचर ने 12वीं हिंदी की परीक्षा में नकल कराई

कोंडागांव में दिखा बंद का असर 

भारत बंद के दौरान बस्तर की लाईफ लाईन NH 30 पूर्ण रूप से बाधित हो गई है। फरसगांव के मुख्य मार्ग में समाज के पदाधिकारी समेत महिला और युवा भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।प्रदर्शन के चलते ओडिशा और आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाला मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है।

कांकेर में बंद का असर 

कांकेर में सुबह से ही देखने को मिल रहा है, सभी तरफ व्यापारिक प्रतिष्ठान ने अलावा सभी दुकानें पूरी तरह बंद है, यात्री बसों के भी पहिए थम गए है। बंद के आव्हान के बाद सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा। जिला मुख्यालय के अलावा पखांजूर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ समेत सभी ब्लॉक में बंद का असर देखने को मिला है। संघर्ष मोर्चा के द्वारा NH 30 में माकड़ी में चक्काजाम भी किया गया है। बंद को चेंबर ऑफ कॉमर्स का भी समर्थन मिला है जिससे शाम 5 बजे तक सभी दुकानें बंद रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  सुकमा में अज्ञात बीमारी का कहर, एक माह में 8 मौतें, बुजुर्ग महिला को पेड़ के नीचे ग्लूकोज चढ़ाया

फ़ोर्स तैनात 

भारत बन्द को देखते हुए जिले में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। सभी चौक चौराहो में जवानो को तैनात किया गया है।आदिवासी समाज के बंद को देखते हुए बस्तर के  जगदलपुर के हर चौक-चौराहे में जवानों की तैनाती की गई है।चेम्बर ऑफ कॉमर्स समेत कई सामाजिक संघटनों ने कल ही बंद को समर्थन दे दिया था। शाम 5 बजे तक पूरे बस्तर को  बंद रखा गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles