Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर समेत 5 निगमों में महिला बनेंगी महापौर, 54 नगरपालिका में 18 महिलाओं के लिए आरक्षित, जानिए अपने निगम में आरक्षण की तस्वीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर : छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में 5 महापौर सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी. रायपुर में सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी. रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की पहली प्रक्रिया पूरी हुई है.

1.रायपुर- सामान्य महिला
2.बीरगांव-सामान्य महिला
3.दुर्ग- ओबीसी महिला
4.भिलाई-OBC
5.भिलाई चरौदा-OBC
6.बिलासपुर-OBC
7.कोरबा-सामान्य महिला
8.धमतरी-सामान्य
9.रायगढ़ – SC
10.अम्बिकापुर ST
11.रिसाली-SC महिला
12.चिरमिरी- सामान्य
13.जगदलपुर-सामान्य
14. राजनांदगांव -सामान्य

लोगों की इच्छा हुई पूरी : आरक्षण प्रक्रिया के बाद नगर निगम रायपुर की पूर्व नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने खुशी जाहिर की. मीनल ने कहा कि जिस चीज को शिद्दत से चाहो उसे मिलने पूरी प्रकृति और कायनात जुट जाती है.आज भी ऐसा देखने को मिला. मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता की इच्छा थी कि इस बार रायपुर को महिला महापौर मिले. ईश्वर की कृपा से और सभी की दुआओं से जल्द ही रायपुर को एक महिला महापौर मिलेगी. मीनल चौबे ने कहा कि मुझसे ज्यादा लोगों को उम्मीद थी कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की महिला महापौर बने और लोगों की दुआओं का असर है.पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया था, मुझे निगम में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व दिया था. मेरे अनुभव का लाभ मुझे मिलेगा. ऐसा मुझे लगता है.बाकी पार्टी संगठन का जो भी निर्णय होगा ,वह मुझे मंजूर है.

इसे भी पढ़ें:  मतदाता सूची के SIR पर सियासी बवाल: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर होने का दावा

वहीं छत्तीसगढ़ की 54 नगर पालिकाओं में 18 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं. आईए देखते हैं नगरपालिका की आरक्षण के बाद कैसी बनी है तस्वीर

54 नगरपालिका में अध्यक्ष के लिए महिला वर्ग सीटें

एससी – 3

एसटी – 2

ओबीसी – 4

सामान्य महिला – 9

54 नगर पालिका में अध्यक्षों का आरक्षण

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पालिका

अभनपुर, बागबहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर,नैला, अकलतरा, पंडरिया

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नगरपालिका

नारायणपुर,जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा,बीजापुर

ओबीसी के लिए आरक्षित नगर पालिका

दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी ,कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर कुम्हारी

महिला अनारक्षित घोषित किए गए नगरपालिका

इसे भी पढ़ें:  पटवारी से आरआई पदोन्नति परीक्षा निरस्त: हाईकोर्ट ने कहा- परीक्षा में भाई-भतीजावाद और पक्षपात हुए, नए सिरे से लेने की छूट

शिवपुर चर्चा, तखतपुर,किरंदुल, जामुल, खैरागढ़, बोदरी, बालोद, सरायपाली, बाँकीमोंगरा

अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिका

सक्ति,खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बलोदा बाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, अमलेश्वर, बैकुंठपुर रामानुजगंज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles