Advertisment
छत्तीसगढ़कवर्धाक्राइम

शराब भट्ठी में गार्ड का रेता गला:आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल, आरोपियों को भेजा गया जेल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा जिले के टाउन शराब भट्ठी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर 2 युवकों ने हमला कर दिया। बीयर बॉटल की कांच से गला रेत दिया, जिससे सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने 9 जून की रात करीब 10 बजे वारदात को अंजाम दिया है। शराब भट्ठी में ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड रुस्तम सोहराब रिजवी (35) जाहिर पर दो युवकों, अनिल सारथी (24 वर्ष) और कुशाल उर्फ मोनू साहू (25 वर्ष) ने हमला कर दिया।

शहर की शराब की भट्टी पर तैनात सुरक्षा गार्ड का आईडी कार्ड।
शहर की शराब की भट्टी पर तैनात सुरक्षा गार्ड का आईडी कार्ड।

बीयर की बोतल के कांच से रेता गला

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

बताया जा रहा है कि गार्ड शराब भट्टी से भाग रहे दोनों आरोपियों की मदद करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दोनों ने बीयर की बोतल के कांच से उसका गला रेत दिया। हमले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। गंभीर रूप से घायल सिक्योरिटी गार्ड को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि घायल रुस्तम सोहराब रिजवी की शिकायत पर दोनों आरोपी अनिल सारथी (24) और कुशाल उर्फ मोनू साहू (25) को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) और धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग की जेब में फटा मोबाइल : ओडिशा से रायगढ़ आया था झांकी देखने, तभी हो गया हादसा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles