Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़बालोद

सरकारी स्कूल की छत गिरने से 5 छात्र घायल, विधायक ने अस्पताल में बच्चों से की मुलाकात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद. स्कूल जतन योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किये. इसके बाद भी लगातार स्कूलों के छत और दीवार गिरने की खबरें सामने आती है, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों को जान का खतरा होता है. आज फिर से एक स्कूल के छत गिरने से मासूम बच्चो के घायल होने की खबर सामने आई है.

जानकारी के अनुसार कक्षा 5 वीं के 24 बच्चे स्कूल के एक कमरे में पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक 5 बच्चों पर स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया. इस घटना से स्कूल में अफरा तफरी मच गई. इस घटना के बाद एक बार फिर से स्कूल जतन योजना के तहत किये गए मरम्मत और ठेकेदारों पर गुणवत्ताहीन कार्य कर भ्रष्टाचार करने के सवाल उठ रहे हैं.
घटना की जानकारी मिलने पर डौंडीलोहारा विधायक और पूर्व महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया जिला अस्पताल पहुंची और घायल बच्चों का हाल चाल जाना. इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को घायल छात्रों के बेहतर इलाज के निर्देश दिये.
इसे भी पढ़ें:  आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत : खेत में काम करने गए थे, बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े थे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles