Advertisment
 बिलासपुरअन्य खबरेंछत्तीसगढ़राजनीति

बिलासपुर से कोलकाता-दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट शुरू

CM साय और डिप्टी CM साव ने दिखाई हरी झंडी;अब मुंबई के लिए भी उड़ान की मांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर-कोलकाता और बिलासपुर-नई दिल्ली के बीच सीधी हवाई सेवा आज (12 मार्च) से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान बिलासा एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह ने भी झंडी दिखाकर फ्लाइट को रवाना किया।

फ्लाइट ने करीब साढ़े 10 बजे उड़ान भरी। बिलासा-चकरभाठा एयरपोर्ट से कोलकाता और दिल्ली के लिए नई उड़ान शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने हैदराबाद और मुंबई के लिए भी उड़ान शुरू करने की मांग की है।

बिलासा देवी केंवट चकरभाठा एयरपोर्ट बिलासपुर।
बिलासा देवी केंवट चकरभाठा एयरपोर्ट बिलासपुर।

महानगर के लिए पहली फ्लाइट

इसे भी पढ़ें:  तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद लिया फैसला

कोलकाता से फ्लाइट सुबह 7.5 बजे उड़ान भरकर 8.55 बजे चकरभाठा पहुंचेगी। यही फ्लाइट 9.35 बजे उड़ान भरकर 11.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली की फ्लाइट वहां से 7 बजे उड़ान भरकर 9.30 बजे पहुंचेगी और 10.10 बजे उड़ान भरकर 12.40 बजे दिल्ली लौटेगी।

एलायंस एयर के स्टेशन मैनेजर प्रसन्न सोनी ने बताया कि दिल्ली-कोलकाता के साथ ही अन्य महानगरीय हवाई सेवा के संबंध में शेड्यूल छत्तीसगढ़ सरकार से MoU साइन होने के बाद जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोसेस 15 मार्च से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles