Advertisment
छत्तीसगढ़बालोदराजनीतिरायपुर

छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़

कृषक उन्नति योजना की राशि जारी, 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों को लाभ

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

बालोद जिले के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम से आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि दी। कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खाते में राशि डाली गई।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बालोद से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के किसानों को राशि जारी की गई है।

वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत सारी राशि दी है। इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं का सम्मान किया, किसानों के लिए ऐसी योजनाएं बनाईं, जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली। मोहन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास अब जेट गति से आगे जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा चुनाव में अच्छे-अच्छे गणित फेल कर दिए। 15 साल छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह की सरकार रही। उस दौरान चारों तरफ विकास हुआ।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला: सुरक्षाबलों की गाड़ी को IED ब्लास्ट से उड़ाया, 9 जवान शहीद; CM साय ने व्यक्त की संवेदना

एमपी के सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी बीजेपी की सरकार बने महज 3 महीने हुए हैं, लेकिन इस थोड़े से वक्त में बड़ा काम आगे बढ़ा। ऐसा लग रहा है मानो छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन कोई नहीं भूल सकता, 500 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आज अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हमारे श्री रामलला मुस्कुरा रहे हैं।

बता दें कि सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वागत खुमरी पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व कांग्रेस विधायक चुन्नीलाल साहू ने​​​​​ BJP जॉइन की

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles