Advertisment
छत्तीसगढ़

9 हजार की रिश्वत लेते पटवारी संघ का अध्यक्ष धर्मेंद्र कांडे गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

खैरागढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को खैरागढ़ में जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष और पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

दरअसल ग्राम डोकरा भाटा निवासी भागचंद कुर्रे अपने ज़मीन संबंधी कार्य को लेकर कई दिनों से पटवारी धर्मेंद्र कांडे से संपर्क कर रहा था. पटवारी ने काम कराने के एवज में पहले 10 हज़ार रुपए की मांग की थी. बाद में सौदा 9 हज़ार रुपए में तय हुआ. शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी।

योजना के तहत आज पीड़ित भागचंद कुर्रे ने अपना बाज़ार के ऊपर स्थित पटवारी कार्यालय में जाकर आरोपी को 9 हज़ार रुपए सौंपे. रुपए लेने के बाद धर्मेंद्र कांडे कलेक्टर कार्यालय की एक बैठक में चला गया. ACB की टीम ने मौके पर दबिश देते हुए कलेक्टर कार्यालय से ही आरोपी पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वत की राशि सहित गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  बेबीलोन होटल में BJP नेता की भतीजी की लाश:रायपुर में रेलवे ट्रैक पर ब्वॉयफ्रेंड का मिला सिर कटा शव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles