Advertisment
दुर्गछत्तीसगढ़

पार्षद और पत्रकार सहित 16 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नगदी जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही गुप्त स्थानों पर जुए की महफिलें सजने लगी हैं, लेकिन इस बार दुर्ग पुलिस ने इन पर नकेल कसने के लिए कमर कस ली है. इसी बीच पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. छावनी, जामुल और खुर्सीपार थाना क्षेत्रों में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर एक पार्षद और पत्रकार के साथ कुल 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं जुआरियों के पास से 2.29 लाख रुपये नगद, तीन कारें और नौ दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं.

इस छापेमार कार्रवाई की जानकारी देते हुए सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि यहां जुए की फड़ है. उन्होंने इसकी जानकारी एसपी जितेंद्र शुक्ला को दी. एसपी के निर्देश पर सीएसपी छावनी टीआई चेतन चंद्राकर, जामुल टीआई कपिल देव पाण्डेय और खुर्सीपार के टीआई अम्बर भारद्वाज के साथ रेड मारने निकले. इस दौरान पुलिस आधिकारियों और टीआई की टीम रात करीब 11 बजे शारदा चौक चरोदा पहुंची. वहां उन्होंने एक घर में छापेमारी की तो अंदर 16 जुआरी ताश पत्ती से जुआ खेलते पकड़ाए. पुलिस ने सभी को अंदर ही गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख 29 हजार रुपये और ताश पत्ती को जब्त किया.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस का करेंगे शुभारंभ, अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू

गिरफ्तार आरोपियों में दो बड़े नाम भी शामिल हैं, जिसमें एक नाम भिलाई तीन चरोदा निगम के पार्षद एम एंथोनी और एक पत्रकार है. पुलिस ने जुआरियों के पास से 3 कार और 9 मोटराइकिल और स्कूटी जब्त किया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles