Advertisment
छत्तीसगढ़

प्रधान आरक्षक राम आसरा पोर्ते ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर।  इस वक्त रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यँहा पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम आसरा पोर्ते ने पुलिस लाइन परिसर स्थित सामुदायिक भवन के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है, जब पुलिसकर्मियों ने सामुदायिक भवन के पास प्रधान आरक्षक का शव लटकता देखा।

तत्काल इसकी सूचना विभाग अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने शव पंचनामा के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रधान आरक्षक राम आसरा पोर्ते वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे वे पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थे। आरोप है कि वाहन शाखा के प्रभारी आदिराम सिंह (एमटीओ) द्वारा उन्हें कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा – शराब पार्टी के बाद खूनी झगड़ा, युवक की चाकू मारकर हत्या

मृतक के परिजनों ने दबी जुबान में बताया कि प्रभारी द्वारा उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और कुछ दिनों से उन्हें ड्यूटी से गैरहाजिर भी दिखाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से वे गहरे तनाव में थे और आखिरकार उन्होंने यह चरम कदम उठाया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles