Advertisment
छत्तीसगढ़

भारी बारिश से लुतिया डैम टूटा , एक ही परिवार के 07 लोग बहे 04 लोगो के शव बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। जिले के तातापानी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक पुराना डैम जिसे लुतिया डैम कहते हैं वह लगातार हो रही बारिश के कारण टूट गया है। इस बांध के टूटने से दो घर पूरी तरह से बह गए हैं दो लोगों की मौत हो गई है। डैम के टूटने से एक ही परिवार के सात लोग बाह गए थे, जिनमे से 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी अन्य की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि, जिले में इस साल भारी से भारी बारिश हुई है और सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। जिले के सभी बांध नदी नाले उफान पर हैं और पानी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। इसी भारी बारिश के कारण लुतिया डैम जो काफी पुराना बंद है वह देर रात को टूट कर बह गया। बांध टूटने के कारण पानी का इतना तेज दबाव था कि इसकी चपेट में दो घर आए और वह पूरी तरह से बह गए हैं। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग बह गए, जिनमे से 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और तीन की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में एक साथ 4 युवकों की निकली अर्थी, महादेव घाट में किया गया अंतिम संस्कार

हादसे के बाद देर रात प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और टीम के साथ कलेक्टर राजेंद्र कटारा खुद मौके पर पहुंचे हुए हैं। कलेक्टर के अलावा पुलिस अधीक्षक , SDRF के टीम और अन्य रेस्क्यू टीम भी यहां पर पहुंची हुई है, जो लगातार रेस्क्यू कर रही है। लापता लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है और लगातार उनकी खोजबीन की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि जो भी हादसा हुआ है उसकी जांच की जाएगी साथ ही जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा प्रकरण भी तत्काल बनाया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles