Advertisment
अन्य खबरें

मां बनीं दीपिका पादुकोण, बेटी को दिया जन्म, पूरी हुई रणवीर की ख्वाहिश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। शनिवार दोपहर मुंबई के गोरेगांव स्थित एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी की पुष्टि पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए की है। इस खास मौके पर रणवीर सिंह और उनके परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मौजूद थे।

ससे पहले, 6 सितंबर को, दीपिका और रणवीर ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन किए थे। इस दौरान दीपिका हरे रंग की साड़ी में और रणवीर कुर्ता-पजामा में नजर आए। इस धार्मिक यात्रा के दौरान दोनों ने अपने बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की थी, और इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। जिसमें रणवीर को दीपिका का सहारा देते हुए देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  'जेल भेजोगे, बेल में वापस आकर बताएंगे'

दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया था कि वह सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दीपिका की डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही थी, लेकिन उनकी बेटी का जन्म कुछ दिन पहले ही हो गया। इस खुशी के मौके पर दीपिका और रणवीर के फैंस के बीच भी जश्न का माहौल है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं और उनकी बेटी के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  अपने घर में इस तरह रखें कछुए की मूर्ति, कभी नहीं होगी पैसे की कमी, व्यापार में होगी तरक्की-वास्तु शास्त्र

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles