Advertisment
छत्तीसगढ़Accident

ट्रक और कार आमने-सामने टकराए तो चपेट में आई स्कूटी भी, रायपुर निवासी एक की मौत, कई घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाइवे 30 पर ट्रक और कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार के पीछे चल रही स्कूटी भी चपेट में आ गई। इस हादसे में कार सवार रायपुर निवासी विजय चौतवानी की मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो महिलाएं और दो बच्चे भी घायल हो गए। स्कूटी में सवार तीन लोगों को भी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल

इसे भी पढ़ें:  चाय ठेला वाले ने शेयर ट्रेडिंग में लाभ का झांसा देकर चार सौ लोगों से की सौ करोड़ की ठगी

उधर, जशपुर जिले में रविवार को ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को ठोकर मार दी। ठोकर इतना जबरदस्त था कि, कार में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के लिए रांची अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, कार में सवार लोग जनकपुर से रांची जा रहे थे तभी नेशनल हाईवे 43 के बालाछापर के पास उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़ फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसी तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की मौत:ड्राइवर और बाहर खाट में बैठी महिला ने दम तोड़ा; 6 लोग घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles