Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़राजनांदगांव

रेलवे स्टेशन में गर्भवती को उठा लेबर पेन, आरपीएफ ने महिलाओं के सहयोग से कराई डिलीवरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में गर्भवती महिला को लेबर पेन उठने के बाद आरपीएफ ने महिलाओं के सहयोग से उसकी डिलीवरी कराई और उसे आगे के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जच्चा-बच्चा दोनो स्वथ्य बताए जा रहे है.

मिली जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल को गाड़ी सं.-12833 अहमदाबाद एक्सप्रेस के समय 22.20 बजे राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 पर आगमन पर कार्यरत शिफ्ट अधिकारी उ.नि. के. प्रसाद द्वारा स्टाफ के साथ अटेण्ड किया गया.

गाड़ी के निर्धारित ठहराव के बाद रवानगी उपरांत देखा कि एक महिला जिसके साथ एक व्यक्ति है वह महिला जोर-जोर से रो रही है. तुरंत वहां पहुंचकर पूछताछ करने पर महिला के साथ मौजूद व्यक्ति के द्वारा अपना नाम- छवि मलिक उम्र-25 वर्ष, निवासी-चुडापल्ली, थाना-बालांगीर, जिला-बलांगीर ओडिशा बताया और बताया कि वह उसकी पत्नी अनीता मलिक के साथ पैदापल्ली जंक्शन से रायपुर तक गाडी सं.-12833 अहमदाबाद-हावडा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था.

इसे भी पढ़ें:  बच्चों को छेरछेरा में मिला धान बेचकर शराब पी गया शिक्षक, नशे में स्कूल कैंपस में सोता रहा

उसकी पत्नी के प्रसव का आखिरी समय चल रहा है और गाड़ी के राजनांदगांव स्टेशन आगमन से पूर्व उसके पेट में दर्द होने लगा इस कारण वह राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पत्नी को लेकर उतर गया.

उक्त सूचना पाकर निरीक्षक तरूणा साहू, पोस्ट प्रभारी राजनांदगांव, महिला स्टाफ आरक्षक ललिता के साथ मौके पर पहुंची, साथ ही 102 महतारी एंबुलेंस, शा.रे.पु. चौकी राजनांदगांव को सूचना दी गयी. एंबुलेंस आगमन से पूर्व ही रेलवे स्टेशन राजनांदगांव के पश्चिमी छोर पर उक्त महिला द्वारा निरीक्षक तरूणा साहू महिला आरक्षक ललिता व आसपास की अन्य महिलाओं के सहयोग से एक नवजात बालिका को जन्म दिया.

इसे भी पढ़ें:  सालगिरह पर नवविवाहिता ने खाया जहर:ससुराल रोज मारते थे ताना, कहते थे- दहेज में एक मोटर साइकिल तक नहीं लाई

इसके बाद 102 एंबुलेंस के आगमन पर नवजात बालिका एवं महिला अनीता मलिक को उचित स्वास्थ्य लाभ हेतु जिला-अस्पताल भेजा गया. जहां दोनो स्वस्थ्य बताए जा रहे है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles