Advertisment
छत्तीसगढ़

भिलाई में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश:24 घंटे बाद भी पहचान नहीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले के भिलाई में चंद्रा-मोर्या अंडर ब्रिज के पास शनिवार (13 दिसंबर) की सुबह बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पहचान के लिए पुलिस ने मृतका के शरीर पर मौजूद विशेष चिन्हों का विवरण जारी किया है। मृतका के बाएं हाथ पर ‘महादेव’ और ‘त्रिशूल’ लिखा हुआ गोदना है, जिसके साथ 7 नग स्टार बने हुए हैं।

इसी बाएं हाथ पर महादेव के नीचे ‘लखन सुरेश B M आरती’ लिखा हुआ गोदना भी है। इसके अलावा बाएं हाथ की तर्जनी उंगली के पीछे ‘A’ अक्षर का गोदना बना हुआ है। बायी कलाई में काला धागा बंधा हुआ पाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ‘छत्तीसगढ़ में जल्द बनेगा पत्रकार सुरक्षा कानून’, मुकेश चंद्राकर हत्याकांड को लेकर सीएम साय का बड़ा बयान

बाई कलाई में तीन और दाईं कलाई में एक चुड़ी

आभूषण और पहनावे के संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतका की बाईं कलाई में सफेद-आसमानी रंग की 3 चुड़ियां और दाईं कलाई में 01 आसमानी-सफेद चूड़ी है। दोनों पैरों के अंगूठों में लोहे के रिंग पहने हुए हैं। दाएं कान में टॉप्स मौजूद है। मृतका ने फिरोजा रंग का पेटीकोट पहना हुआ था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये विशिष्ट पहचान चिह्न मृतका की शिनाख्त में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। आसपास के जिलों के थानों को भी सूचना भेजी गई है, ताकि किसी गुमशुदा महिला से इसका मिलान किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  ITBP के जवान को लगी गोली, हालत नाजुक, एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा रायपुर

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

पुलिस के अनुसार, महिला का शव बोरे में बंद अवस्था में बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा- पहचान वाले दें जानकारी

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त विवरण से संबंधित महिला के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर कार्यालय या थाना प्रभारी सुपेला को सूचना दें।

इसे भी पढ़ें:  NHM कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा की, कल से आपातकालीन सेवाएं रहेगी ठप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles