Advertisment
छत्तीसगढ़

यात्री बस में सराफा व्यापारी से उठाईगिरी: 30 लाख रुपए से भरे बैग को उठा ले गए चोर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। जगदलपुर के सर्राफा व्यापारी से कांकेर जिले में लगभग 30 लाख की उठाईगिरी हो गई। यह उठाईगिरी बस में हुई है। बताया जा रहा है कि, व्यापारी बस में रकम को रख कर बाथरूम गया था। इसी दौरान जब वह वापस आया तो बस से बैग गायब हो गया। पीड़ित व्यापारी जगदलपुर से रायपुर जा रहा था। इसके बाद इसकी सूचना कांकेर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना कांकेर थाना क्षेत्र के माकड़ी की है।

वहीं 14 अक्टूबर को बिलासपुर जिले से सराफा व्यापारी से 90 लाख की उठाईगिरी की खबर सामने आई है। सराफा कारोबारी दिवाली पर्व पर सोने चांदी के जेवरों का व्यापार करने निकला था। पीड़ित व्यापारी ने रतनपुर थाना में की लिखत शिकायत दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत, केबिन में फंसा ड्राइवर, हालत नाजुक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles