Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़

SP-कलेक्टर कार्यालय के पास फांसी पर मिली युवती की लाश

मनेंद्रगढ़ में सहेलियों के साथ गई थी अमृतधारा महोत्सव, रात को नहीं लौटी घर

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

मनेंद्रगढ़ कलेक्टर और एसपी कार्यालय के पास युवती का फांसी पर झूलता शव मिला है। युवती पिता के मना करने के बाद भी सहेलियों के साथ अमृतधारा महोत्सव देखने गई थी। रात को वह घर नहीं लौटी। पूरा मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने जब सुबह उसके सहेली को कॉल किया तो युवती ने कहा कि वह घर नहीं जाएगी। कुछ घंटों बाद युवती का शव फांसी पर झूलता मिला। मनेंद्रगढ़ पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चिमटीमार निवासी सुलोचनी सिंह (19) शनिवार को अमृतधारा महोत्सव देखने के लिए निकली। उसने अपने पिता भगवान सिंह को फोन लगाकर बताया कि वह सहेलियां राधा सिंह और पूर्णिमा के साथ अमृतधारा जा रही है। पिता ने उसे वहां जाने से मना किया तो युवती ने फोन काट दिया और अमृतधारा चली गई।

इसे भी पढ़ें:  नशे में धुत युवकों की गुस्ताखी: भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों पर बरसाए थप्पड़

रात को नहीं लौटी घर
सुलोचनी सिंह रात को घर नहीं लौटी। उसके घरवालों ने सोचा कि वह सहेलियों के साथ होगी। जब सुबह भगवान सिंह सुलोचनी की सहेलियों पूर्णिमा और राधा सिंह के घर पहुंचे तो वह दोनों के घर नहीं मिली।

पूर्णिमा ने सुलोचनी को फोन किया तो उसने फोन उठाया और कहा कि वह घर नहीं आएगी। वह कहां है, इस संबंध में उसने जानकारी नहीं दी और फोन काट दिया। बाद में कई बार कॉल करने पर उसने फोन नहीं उठाया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles