Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़

सांप के काटने से ढाई साल के मासूम की मौत, परिजनों में पसरा मातम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। जिले में सांप के काटने से मासूम की मौत हो गई। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के चारपारा कोहडिया निवासी ढाई साल का श्रेयाश पटेल घर पीछे आंगन में खेल रहा था। इसके बाद मासूम रोने लगा। मां को लगा कि चींटी या फिर कीड़े ने काटा होगा। मां बच्चे को चुप कराने बिस्तर पर ले गई और दूध पिलाने के बाद उसे सुला दी। फिर वह अपने काम में लग गई।

कुछ देर बाद जब वह वापस बिस्तर पर आकर देखी तो श्रेयांश अचेत हालत में पड़ा हुआ था। उसे अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद आसपास पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया, जहां अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  पकड़ी गई बंटी और बबली की जोड़ी : बड़ी दुकानों से खरीदते थे महंगे कपड़े, फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर करते थे ठगी

मासूम के पिता द्वारका पटेल ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी और इकलौता बेटा घर पर था। उसे फोन पर जानकारी हुई कि श्रेयांश को सांप ने काट लिया है। जब अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles