Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी

70 लाख महिलाओं के खाते में 655 करोड़ ट्रांसफर; PM बोले- महिलाओं को ड्रोन भी देंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त रविवार को जारी हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली 70 लाख महिलाओं के खाते में कुल 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कल नमो ड्रोन योजना के तहत महिलाओं को सरकार ड्रोन भी देगी।

मोदी ने आगे कहा कि, आप सबके खाते में अब हर महीने बगैर परेशानी के पैसा आता रहेगा, ये मेरा भरोसा है छत्तीसगढ़ की बीजेपी की सरकार पर। मैं गारंटी देता हूं। जब माताएं-बहने सशक्त होती हैं, तो पूरा परिवार सशक्त होता है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता माताओं-बहनों का कल्याण है।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग रेप केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रेम में बने शारीरिक संबंध बलात्कार नहीं, पॉक्सो भी लागू नहीं होता

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम समेत कई नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने जय जोहार से संबोधन शुरू करते हुए कहा कि दो हफ्ते पहले मैंने छत्तीसगढ़ में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। आज मुझे नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंजन योजना को समर्पित करने का मौका मिला है।

योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा माता-बहनों को हर महीने 1 हजार महीना देने का वादा किया था। बीजेपी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।

पीएम ने कहा कि, आज योजना के तहत 655 करोड़ की पहली किस्त जारी की गई है। मैं स्क्रीन पर देख रहा हूं कि लाखों बहनों के दर्शन हो रहे हैं। इतनी बड़ी तादात में आप बहनों को एक साथ देखना, आपका आशीर्वाद मिलना मेरा सौभाग्य है। मुझे छत्तीसगढ़ में आपके बीच पहुंचना चाहिए था, लेकिन अलग-अलग कार्यक्रमों के कारण यूपी में हूं। बाबा विश्वनाथ की नगरी में हूं।

इसे भी पढ़ें:  नीमपथ की सुबह ने जांजगीर-चांपा से पूछ लिया एक असहज लेकिन जरूरी सवाल,,, झाड़ू सड़कों पर चली, क्या अब व्यवस्था पर भी चलेगी?

काशी नगरी से आप सबसे बात करने का अवसर मिला है। बाबा विश्वनाथ भी आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। महाशिवरात्रि के कारण 8 मार्च को कार्यक्रम संभव नहीं था। भोलेनाथ के आशीर्वाद से आपके खाते में 1 हजार रुपया पहुंच रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नमो ड्रोन योजना के तहत महिलाओं को सरकार ड्रोन देगी और ट्रेनिंग भी। कल ही दिल्ली से इस योजना का शुभारंभ होगा। इसके तहत महिलाएं खेती की देखभाल करने के साथ ही आय भी बढ़ा सकेंगी। नमो ड्रोन दीदी क्या कमाल कर रही हैं। भविष्य में आपको भी योजना से जोड़ेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles