Advertisment
छत्तीसगढ़

गौठान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जामपानी ग्राम के गौठान में एक युवक और युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गौठान के एक कमरे में दोनों युवक-युवती की लाश लटकी हुई मिली है। मृतक युवक की पहचान जामपानी ग्राम के केशव के रूप में हुई है। जबकि मृतक युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं मौके से एक बैग भी बरामद हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए मां-बेटी की हत्या का प्रयास, रिश्तेदारों ने दी 5 लाख की सुपारी

बताया जा रहा है कि मृतक युवक दो दिन पहले घर से गायब था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles