Advertisment
छत्तीसगढ़

अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए मां-बेटी की हत्या का प्रयास, रिश्तेदारों ने दी 5 लाख की सुपारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए मल्हार के खईयापारा में रहने वाली महिला और उसकी बेटी की हत्या कराने के लिए सुपारी देने का मामला सामने आया है। सुपारी लेने वालों ने घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसकी बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ साजिश करने वालों को पकड़ लिया है।

इसे भी पढ़ें:  जहरीली कच्ची महुआ शराब पीने से तीन लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, मल्हार के खईयापारा में रहने वाली सतरूपा श्रीवास गृहणी हैं। वे अपनी बेटी बृहस्पती श्रीवास के साथ रहती हैं। शुक्रवार 26 सितंबर की सुबह नींद खुलने के बाद वे मुंह हाथ धोने के लिए घर के बाहर जा रही थीं। जैसे ही वे घर के पीछे का दरवाजा खोली दो नकाबपोश लोगों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उन्होंने शोर मचाया तो बृहस्पति भी वहां पहुंच गई। नकाबपोश ने उन पर भी लाठी से हमला किया।

मां की हालत गंभीर

मां बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग उनके घर की ओर आने लगे। इसकी जानकारी होने पर हमलावर वहां से भाग निकले। पड़ोसियों के पहुंचने पर मां-बेटी ने घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  पटवारी की नौकरी दिलाने 5 लाख की ठगी:मंत्रालय में पहुंच बताकर ऐंठे पैसे, सूची में नहीं आया नाम, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

ससुराल वालों ने रची हत्या की साजिश

युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि महिला का पति एसईसीएल में नौकरी करता था। उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद महिला के पेंशन और उसकी बेटी को अनुकंपा नियुक्ति की प्रतिक्रिया चल रही है। उसके ससुराल वाले अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए साजिश रच रहे थे। उन्होंने गांव के दो लोगों को सुपारी देकर महिला की हत्या करने के लिए कहा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles