Advertisment
 बिलासपुरअन्य खबरेंक्राइमछत्तीसगढ़सुसाइड

बेटी ने देखा मां फांसी के फंदे पर लटकी है

बिलासपुर में रेलवे की महिला अफसर ने की खुदकुशी; हरियाणा की नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर थी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में शनिवार शाम को रेलवे की महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला अधिकारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इस में रेलवे के सीनियर अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है। हालांकि ऐसा सोशल मीडिया पर चल रहा है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के एनई (NE) कॉलोनी की है।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्लेयर विनीता साहनी (37) रेलवे के कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर थी। शनिवार को वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। पति जिम संचालक हैं, जो अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर में बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी। इसी बीच विनीता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

रेलवे की महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
रेलवे की महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

बेटी ने देखा फंदे पर लटका मां का शव

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ :प्रकृति प्रेम एवं मित्रता का पर्व – भोजली

बेटी जब शाम को अपनी मां को ढूंढ़ते हुए कमरे में पहुंची, तो उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख घबरा गई। उसने फौरन पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने महिला को फांसी के फंदे से उतारकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाते ही पति के साथ ही तोरवा थाना पुलिस भी रेलवे अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

स्पोर्ट्स कोटा से रेलवे में मिली थी नौकरी

राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्लेयर विनीता साहनी की स्पोर्ट्स कोटा में बिलासपुर रेलवे जोन में नियुक्ति हुई थी। वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली थी। पूछताछ में पति ने बताया कि विनीता सुबह कंधे का एक्स-रे कराने रेलवे अस्पताल गई थी। उसे गिरने से कोहनी और कंधे में चोट आई थी।

इसे भी पढ़ें:  602 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, ATS और NCB की संयुक्त कार्रवाई, 14 पाकिस्तानी भी गिरफ्तार

एक्सरे कराने के बाद वह घर चली गई। बच्चे को नाश्ता कराने के बाद घर पर ही थी। शाम को उसकी आत्महत्या की खबर मिली।

अपनी 8 साल की बेटी के साथ विनीता।
अपनी 8 साल की बेटी के साथ विनीता।

रेलवे के अधिकारी विकास कश्यप पर लगा प्रताड़ना का आरोप

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें रेलवे के अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर विनीता के सुसाइड की बात कही जा रही है। प्रताड़ना का आरोप एक सीनियर अधिकारी पर लगा है। इधर, अब तक इस मामले में रेलवे अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।

रेलवे मजदूर कांग्रेस यूनियन में विनीता साहनी महिला पदाधिकारी भी थीं।
रेलवे मजदूर कांग्रेस यूनियन में विनीता साहनी महिला पदाधिकारी भी थीं।

हालांकि जानकारी के मुताबिक, रेलवे मजदूर कांग्रेस यूनियन में विनीता साहनी महिला पदाधिकारी भी थीं। वो लंबे समय से परेशान चल रही थी। डिवीजन कार्यालय में उनसे सारे काम छीन लिए गए थे। रेल अफसर ने उनके नीचे से ग्रुप डी स्टाफ तक हटा लिए थे। कुछ दिनों पहले उनकी नाइट ड्यूटी भी ऑफिस में लगाई गई थी। अफसर विनीता से इतने नाराज थे कि उनका ट्रांसफर करने की भी बात कही थी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कल

घरवालों के आने पर कराया जाएगा पोस्टमॉर्टम

महिला के मायके वाले दिल्ली में रहते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

10 साल पहले हुई थी विनीता की शादी

विनीता की शादी 10 साल पहले हुई थी। पड़ोसियों ने पूछताछ में पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद होने की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि दोनों हंसी-खुशी से रहते थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles