Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदाबाजारसुसाइड

दो बच्चों के पिता का युवती से Extra Marital Affair…

पत्नी ने कहा था इससे दूर रहना… पति और प्रेमिका हमेशा के लिए हो गए ‘दूर’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अर्जुनी के पास मैदान की है.

जानकारी के अनुसार, भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी रवानभाठा में बीती रात प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को चुनरी से बांध कर गमछे से पेड़ में लटक कर फांसी लगा ली है. मृतक का नाम दीपक यादव पिता महेश यादव उम्र 27 वर्ष अर्जुनी गांव और मृतिका का नाम किरण कटारे बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:  'इंसाफ सभा' के नाम पर महिला को 'तालिबानी सजा', TMC नेता ने की डंडे से पिटाई, चिल्लाती रही लड़की

मृतक पूर्व से शादीशुदा है, जिसके दो बच्चे एक 8 वर्ष की लड़की और 3 वर्ष का लड़का है. दोनों के बीच काफी समय से प्रेमसंबंध चल रहा था. जिसपर मृतक की पत्नी हीरा बाई यादव ने मृतिका किरण कटारे को अपने पति से दूर रहने की समझाइश दी थी पर वे दोनों नहीं माने और एक साथ जीवन नहीं बिता सके तो मौत को गले लगा लिया . दोनों के शव एक साथ पेड़ से लटके और एक दूसरे से बंधे हुए मिले हैं. साथ ही पैर जमीन से टिका हुआ है जो संदेहास्पद भी प्रतीत होता है. फिलहाल, घटना की सूचना पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. दोनों से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि दोनों ने आत्महत्या की है या मामला कुछ और है.

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में शराब तस्कर कांस्टेबल बर्खास्त:एसपी रजनेश सिंह बोले- पुलिस कर्मियों की आपराधिक संलिप्तता बर्दाश्त नहीं

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles