Advertisment
Uncategorized

Covid-19 Back: सिंगापुर में कोरोना की नई लहर की दस्तक, हफ्तेभर में दोगुना हुए मरीज; सरकार बोली- मास्क जरूर लगाएं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

Covid-19 Back: दुनिया के कई देशों में कोविड-19 वैक्सीन पर सवालों के बीच सिंगापुर में इस महामारी के मामलों में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है। सिंगापुर में कोरोना से केस बढ़ने पर वहां की सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। कोविड-19 संक्रमण में नए उछाल पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, क्योंकि 11 मई को खत्म हफ्ते में अनुमानित वीकली केस करीब दोगुना हो गए। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने शनिवार को लोगों को फिर से मास्क पहनने की सलाह दी।

सिंगापुर के अस्पतालों में कोरोना मरीज बढ़े
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार नई लहर के असर पर कड़ी नज़र रख रही है। 5 से 11 मई के सप्ताह में कोरोना के मामले पिछले हफ्ते के 13,700 से करीब दोगुना होकर 25,900 पर पहुंच गए। इसी अवधि में अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के भर्ती होने की संख्या भी 181 से बढ़कर 250 हो गई। अस्पतालों में बेड की कमी न हो, इसके लिए सरकारी अस्पतालों को गैर-जरूरी वैकल्पिक सर्जरी में कटौती करने और उचित रोगियों को देखभाल सुविधाओं में पहुंचाने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें:  ईद की नमाज को लेकर बवाल: मेरठ में झड़प, कई लोग घायल, मुरादाबाद-सहारनपुर में भी तनाव

नई कोरोना लहर का पीक जून मध्य में: स्वास्थ्य मंत्री

  • स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने कहा- हम लहर के शुरुआती हिस्से में हैं और यह लगातार बढ़ रही है। अगले 2 से 4 हफ्ते में लहर (वेव) पीक पर होनी चाहिए, यानी मिड जून और माह के आखिर हिस्से के बीच।
  • लॉकडाउन और सामाजिक दूरी जैसे प्रतिबंधों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसे सामाजिक प्रतिबंध लागू करने की अब तक कोई योजना नहीं है, क्योंकि सिंगापुर में कोविड-19 को एक स्थानिक बीमारी के रूप में देखा जाता है। एडिशनल उपाय लागू करना आखिरी ऑप्शन होगा।
इसे भी पढ़ें:  Kolkata Rape-Murder Case: पोस्टमार्टम के बाद बढ़ी सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, प्राइवेट पार्ट में मिला 150 mg स्पर्म

‘बुजुर्गों और हाई रिस्क मरीजों को लगें एक्स्ट्रा डोज’

  • स्वास्थ्य मंत्री ओंग ने हाई रिस्क कोरोना संक्रमण को लेकर कहा है कि 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोग, स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर और ओल्ड ऐज देखभाल सुविधाओं के निवासी, जिन्होंने पिछले 12 महीने में वैक्सीनेशन नहीं कराया है, उन्हें तुरंत कोविड-19 वैक्सीन का एक्स्ट्रा डोज लगना चाहिए।
  • हालाकि, स्वास्थ्य मंत्री ओंग ने इस बात को स्वीकार किया है कि सिंगापुर एक ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन हब है। इसलिए यह दूसरे शहरों की तुलना में पहले कोरोना की नई लहर का सामने करने वाला शहर होगा। कोविड-19 एक ऐसी चीज़ है, जिसके साथ हमें रहना होगा। हर साल हमें एक या दो वेव की उम्मीद करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें:  ट्रेन में शराब पीकर यात्रा करने पर मिल सकती है ये सजा, भूलकर भी न करें ये गलती

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles