Advertisment
Uncategorized

किसान के खाते में अचानक आए 100 अरब रुपए, जानिए फिर क्या हुआ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भदोही. उत्तर प्रदेश के भदोही में एक किसान के बैंक ऑफ बड़ोदा के सेविंग्स खाते में अचानक 100 अरब रुपए जमा होने का मैसेज आया. किसान दौड़ा हुआ बैंक पंहुचा और कॉपी में एंट्री कराई तो पता चला कि एनपीए किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े भानू प्रकाश के बचत खाता में 99999495999.99 रुपए आए है. बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया की खाता सीज कर दिया गया है. पैसा कहा से आया इसकी जांच के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है.

पूरा मामला दुर्गागंज के अर्जुनपुर गांव के रहने वाले भानुप्रकाश बिंद का है. भानुप्रकाश का सुरियावां के पास में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक का है. बीते दिनों 16 मई 2024 को अचानक भानु प्रकाश के बंद खाते में 99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपए धनराशि का मैसेज मोबाइल दिखने लगा. खेती करने वाले भानु प्रकाश को मोबाइल पर आने वाला मैसेज जब समझ नहीं आया तो उसने कुछ दूसरे लोगों से इसकी चर्चा की. जिस पर लोगों ने भानु प्रकाश को बताया कि तुम्हारे खाते में बहुत ढेर सारा रुपया किसी ने जमा किया है. भानु प्रकाश इतना सुन दंग रह गया.

इसे भी पढ़ें:  ममता बनर्जी का विवादित बयान, कहा- बंगाल में आग लगी तो उप्र, असम, पूर्वोत्तर, भारत में सब जगह आग लगेगी…

उसे इस बात का भरोसा नहीं हो रहा था. इस कारण वह अपने खाते वाले बैंक गया और उसने बैंक कर्मचारियों को इसकी सूचना दी. जब उसके खाते को चेक किया तो सचमुच इतनी राशि देखकर वह हैरान रह गया. वहीं प्रभारी बैंक मैनेजर आशीष तिवारी के मुताबिक, भानु प्रकाश बिंद का खाता केसीसी खाता था और उस खाते के माध्यम से उन्होंने खेत पर लोन ले रखा हुआ था. खाता NPA हो जाने के बाद ऐसा हुआ हो और इतनी बड़ी रकम एक साधारण खाते में आना ही बड़ी बात है. इतनी ज्यादा मात्रा में पैसे की जानकारी होने पर खाते को तत्काल होल्ड कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  नहाए खाय के साथ ही शुरू हुआ छठ महापर्व का अनुष्ठान, कल होगा खरना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles