Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

कांग्रेस की कांग्रेस से ही ठनी, पूर्व महामंत्री ने पूर्व CM भूपेश बघेल को भेजा मानहानि का नोटिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. लोकसभा चुनाव में ज्यादा दिन बचे नहीं हैं. भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी लड़ाई तेज हो गई है. लेकिन एक लड़ाई कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच भी कुछ दिनों से चल रही है. ये लड़ाई पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीच है. पूर्व मंत्री ने भूपेश बघेल के बयान पर अब उनको मानहानि का नोटिस भेजा है.

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान पर अरुण सिसोदिया ने अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजा है. नोटिस में 15 दिन के अंदर माफी मांगने कहा है. माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई करने बात कही गई है.

इसे भी पढ़ें:  मंत्री जी के हाथों मिला डेमो चेक किसानों के लिए डमी साबित हुआ, डेढ़ साल से भटक रहे मुआवजे के लिए…

बता दें कि अरुण सिसोदिया ने अपने पत्र ने हाल ही में एक पत्र जारी कर अपने ही पार्टी के नेताओं पर फंड में अनियमितता का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि रामगोपाल अग्रवाल और विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी को 5 करोड़ 89 लाख रुपए का भुगतान कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया गया है, जिन्होंने पार्टी के पैसे का दुरुपयोग किया है. उन पर कारवाई होनी चाहिए. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, पार्टी में अगर सच बोलना बगावत है तो मैं बागी हूं और अगर पार्टी कार्रवाई करती है तो मैं राहुल गांधी, दीपक बैज और चरणदास महंत के साथ खड़ा हूं.

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ में हाथियों का जमावड़ा : डेढ़ सौ से ज्यादा गजराज को ट्रैक्टर से भगा रहे ग्रामीण

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles