Advertisment
बलरामपुरछत्तीसगढ़

मंत्री जी के हाथों मिला डेमो चेक किसानों के लिए डमी साबित हुआ, डेढ़ साल से भटक रहे मुआवजे के लिए…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। कांग्रेस शासनकाल के दौरान मंत्री ने किसानों को मुआवजे का डेमो चेक भेंटकर वाहवाही लूट ली थी. लेकिन मंत्री जी का दिया हुआ चेक डमी साबित हुआ. लंबा वक्त बीतने के बाद भी मुआवजा राशि नहीं मिलने से परेशान किसानों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है.

2012 में कोसामही बांध का निर्माण हुआ था, जिसके डुबान क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ जमीन आई थी. जमीन के मालिकों को कांग्रेस शासनकाल के दौरान 2 अप्रैल 2023 को तत्कालीन मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने डेमो चेक का वितरण किया था. लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली है.

मामले में ग्राम पंचायत गिरवानी के निवासी मनबोध सिंह बताते हैं कि पिछले वर्ष कार्यक्रम में बुलाकर पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह के हाथों चेक दिया गया था, जिसका भुगतान अब तक नहीं हो सका है. हम अपनी जमीनों को देखकर आज भी पैसे के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार अग्निकांड: आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

22 लोगों की अधिग्रहित हुई थी जमीन

वहीं गिरवानी के ही निवासी सुखदेव राम ने बताया कि लगभग 22 लोगों की जमीन को अधिग्रहित किया गया था, लेकिन इनमें से आज भी बहुत से लोग मुआवजा रकम के लिए भटक रहे हैं. मेरी भी जमीन बांध निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी. वाड्रफनगर बुलाकर पूर्व मंत्री के हाथों एक डमी चेक भी दिया गया था, लेकिन आज तक पैसे का भुगतान नहीं हुआ है.

दिलवाई जाएगी पूरी मुआजवा राशि

पूरे मामले में कलेक्टर रिमिजियुश एक्का ने बताया कि शिकायत मेरे संज्ञान में आई है. मामला वाड्रफनगर विकासखंड का है. कितने किसानों का भूमि अधिगृहीत किया गया है, उसकी पूरी जांच कराई जाएगी, इसके साथ संबंधित हितग्राहियों को पूरी मुआवजा राशि भी दिलवाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार : ग्रामीण के एटीएम कार्ड से फर्जी तरीके से निकाल लिए थे 1 लाख 20 हजार रुपए

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles