Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024अन्य खबरेंछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, इनोवा से जब्त किए 50 लाख रुपए नगद…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान वाहनों की सघन जांच की जा रही है. इस कड़ी में रायगढ़ में फ्लाइंग स्क्वाड ने मंगलवार को मेडिकल कालेज रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान कार से 50 लाख रुपए नगद जब्त किया गया. रकम के संबंध में वाहन में सवार लोगों के द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने पर मामला इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा निर्वाचन के उड़नदस्ता टीम 5 को एकताल रोड पर बंजारी मंदिर के पास चेकिंग के दौरान ईनोवा क्रिस्टा वाहन क्रमांक जेएच 05 डीसी 5705 में दो व्यक्ति बैठे मिले. वाहन की चेकिंग के दौरान कपड़े के एक थैला में 500-500 रुपए के नोट के 100 बंडल कुल 50 लाख रुपए मिला. रकम के संबंध में पूछताछ करने पर सवार संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद मामला इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया.

बता दे कि लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने सभी इंफोर्समेंट एजेंसीज के अधिकारियों को लगातार जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं. एसपी दिव्यांग पटेल ने पुलिस की टीमों को सघन जांच के लिए निर्देशित किया है. पुलिस के साथ दूसरी जांच एजेंसियों की टीम्स भी फील्ड पर सक्रिय हैं. नगदी एवं अन्य सामग्री के अवैध परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट में 13 मई से 9 जून तक रहेगी छुट्‌टी:ग्रीष्मकालीन अवकाश में केवल जरूरी केस की सुनवाई करेंगे वेकेशन जज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles