Advertisment
राजनीति

Arvind Kejriwal पर खुलकर हमला करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने जारी किया फरमान!

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अबतक पर्दे के पीछे से एक दूसरे पर हमले कर ही कांग्रेस और आप अब खुलकर हमला करने लगे हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में चुनावी सभा से इसकी शुरुआत कर दी है। खबर तो यह भी है कि केजरीवाल की ‘नाकामियों’ का पर्दाफाश करने को लेकर राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस नेताओं को निर्देश जारी किया है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बकायाद इसके लिए राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस नेताओं को निर्देश जारी किया है।

राहुल गांधी ने दिल्ली में अपनी पहली चुनावी सभा में ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर करारे वार किए थे। राहुल गांधी ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की तुलना पीएम मोदी से करते हुए आरोप लगाया था कि दोनों जनता को किए वादे को पूरा नहीं करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा से पहले कांग्रेस बागियों की हो सकती है घर-वापसी

अबतक क्षेत्रीय स्तर पर कांग्रेस नेता अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ बोलते रहे हैं। हालांकि ये पहला मौका था जब राहुल गांधी ने सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल पर वार किए। पिछले कई दिनों से दोनों ही राजनीतिक दल एक-दूसरे पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगा रहे हैं।

ये इसलिए भी अहम हो जाता हैं क्योंकि करीब सात महीने पहले ही दोनों पार्टियां लोकसभा चुनाव एक ही गठबंधन में रहकर लड़ी थीं। हालांकि, उसके बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव दोनों अलग-अलग लड़े, लेकिन शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ऐसे ज़ुबानी हमले पहले सुनाई नहीं पड़े थे।

राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के सियासी आरोप

इसे भी पढ़ें:  रामदास अठावले ने शायराना अंदाज में किया राहुल गांधी पर हमला

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, “केजरीवाल जी आए और कहा कि दिल्ली साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा। अब हालात ऐसे हैं कि भयानक प्रदूषण है. लोग बीमार रहते हैं. लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जैसे मोदी जी झूठे वादे और प्रचार करते हैं, वैसे ही झूठे वादे केजरीवाल करते हैं। इन दोनों में कोई फर्क नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles