
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की तीन लोकसभा सीटों महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव के लिए चुनाव आयोग ने आज (28 मार्च) अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि इसी के साथ कैंडिडेट्स 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 5 अप्रैल को स्क्रूटनी होगी। 8 अप्रैल तक नाम वापसी हो सकेगी। तीनों सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।
पहले चरण के चुनाव के लिए बस्तर सीट से कुल 12 प्रत्याशियों ने 18 नामांकन पत्र जमा किया है। बीजेपी-कांग्रेस के अलावा BSP, CPI, हमर राज पार्टी समेत कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। आज नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हो रही है। 30 मार्च नाम वापसी की अंतिम तारीख है। बस्तर सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है।



