
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति
एक झटके में बदल गई जगदलपुर की शहर सरकार
सीएम साय की मौजूदगी में 2500 कार्यकर्ता और छह पार्षदों के साथ महापौर ने थामा भाजपा का दामन
जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के शोर-शराबे के बीच जगदलपुर में बुधवार को बड़ी सियासी घटना घटित हुई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता और 6 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू भाजपा के शामिल हुईं.

जगदलपुर के इतिहास में घटित में यह ऐतिहासिक घटना ऐसे समय में हुए है, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी आज शहर में चुनावी सभा है. जानकार बताते हैं कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी की वजह से बड़ी संख्या में पाला बदल हो रहा है. जगदलपुर से पहले मुख्यमंत्री साय की लोहंडीगुड़ा सभा और बस्तर विधानसभा की सभा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे.



