Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में होटल कारोबारी के बेटे को अगवा कर हत्या

पड़ोस के दो युवक ने रिशु कश्यप को मारकर जंगल में जलाई थी लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर जिले में होटल कारोबारी के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को 2 आरोपियों को पकड़ा है। प्रतापपुर का रहने वाला बच्चा 29 जनवरी से लापता था। लगातार तलाशी के बीच बच्चे के अवशेष रविवार को जंगल में मिले। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रतापपुर में जमकर हंगामा भी किया। जानकारी के मुताबिक, बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी बच्चे के ही पड़ोसी हैं। 29 जनवरी को बच्चे को अगवा कर उसी दिन ही उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को जंगल में जला दिया गया था। उसके अवशेष रविवार को कारसी के जंगल में मिले हैं।

29 जनवरी से लापता था रिशु

मामले की जांच कर रही पुलिस को रिशु कश्यप के लापता होने के मामले में पड़ोस में रहने वाले 2 युवक विशाल और शुभम पर संदेह था। पुलिस उनसे पहले भी पूछताछ कर चुकी थी। पुलिस को कुछ सुराग मिले तो दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर फिर से पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने रिशु कश्यप का अपहरण कर उसकी हत्या करना स्वीकार कर लिया। खबर है कि, बच्चे को अगवा कर 5 लाख की फिरौती भी मांगी गई थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जंगल से अवशेष मिलने के बाद पुलिस के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट अंबिकापुर की टीम कारसी जंगल पहुंची। फिलहाल अवशेषों का डीएनए टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद पुलिस मामले का खुलासा आज कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में पहली बार मस्जिदों में ध्वजारोहण होगा:स्वतंत्रता दिवस पर राज्य वक्फ बोर्ड का मुतवल्लियों को निर्देश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles