Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर में महिला ने अरपा नदी में लगाई छलांग:ससुराल वालों की प्रताड़ना से थी परेशान, तलाश में जुटी SDRF की टीम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में रविवार को ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला जान देने के लिए अरपा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और SDRF की टीम लापता महिला की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला गहराई में समा गई है, जिससे अभी तक नहीं मिली है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा में रहने वाली साहिला चंद्राकर का ससुराल चकरभाठा में है। वह अपने पति सुनील वाधवानी के साथ रहती है। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे।

महिला के नदी में कूदने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।
महिला के नदी में कूदने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।

साहिला का पति सुनील से विवाद हुआ

इसे भी पढ़ें:  महिला के शव के गले से सोने की चेन चोरी:बीएम शाह अस्पताल के स्टाफ पर शक, पुलिस ने दर्ज किया केस

लापता महिला की बड़ी बहन सोनी मानिकपुरी ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुरालवालों ने साहिला पर पैसे और गहने चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद वह मायके आ गई थी। वह 2 दिनों से टिकरापारा में रह रही थी। रविवार की देर शाम साहिला का पति सुनील से फिर विवाद हुआ था।

आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

मौके पर मौजूद अंकित कैवर्त ने बताया कि वह नदी के पास टहलने के लिए आया था। इस दौरान एक महिला रपटा पर कुछ देर तक खड़ी थी। इसके बाद उसने सीधे नदी में छलांग लगा दी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। अंधेरा होने के कारण पुलिस के जवान नदी के किनारे कुछ देर तक तलाश किए, लेकिन नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें:  भारत- न्यूजीलैंड रायपुर टी-20: राजधानी पहुंची दोनों टीमें, लग्जरी बसों से हुईं होटल रवाना

सुबह से महिला की तलाश में जुटी SDRF की टीम

पुलिस ने सोमवार की सुबह से SDRF की टीम को सूचना दी। SDRF की टीम नदी के बीच गहराइयों में महिला की तलाश कर रही है। अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles