Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षक भर्ती पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रध्दाजंलि दी गई। उनके सम्मान में 5 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद शुरू हुए प्रश्नकाल के दौरान स्कूल में शिक्षकों की मुद्दा गूंजा। रायपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के सवाल के जवाब में सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि पूरे देश में 26 छात्र पर एक शिक्षक है। वहीं छत्तीसगढ़ में 21 छात्र पर एक शिक्षक है। फिर भी यहां पर शिक्षक की कमी है। कुछ अव्यवस्थाओं के चलते ऐसी स्थिति बनी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 300 स्कूल शिक्षक विहीन है। करीब 5000 स्कूल एकल शिक्षकीय है। हमने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की है। उसके बाद शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। इस पर पूरक प्रश्न करते हुए कुरुद से भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने शहर के सरप्लस शिक्षकों वाले स्कूलों की जानकारी मांगी। इसके जवाब में सीएम साय ने कहा कि अभी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। बाद में उपलब्ध करा देंगे।

इसे भी पढ़ें:  ‘मौत’ से भिड़ गई मां, हमला करने वाले तेंदुए को भी कर लिया कैद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles