Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपासक्ती

धान खरीदी केंद्र में 2 हजार क्विंटल धान मिला कम:सक्ती में लाखों का धान गबन, राइस मिलरों को लग रही पेनल्टी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत धान खरीदी केंद्र सीरियागढ़ में लाखों के धान के गबन करने का मामला सामने आया है। 9 मई को खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों ने धान खरीदी केन्द्र सीरियागढ़ का भौतिक सत्यापन किया। राइस मिलरों को पेनल्टी कटने के बाद जांच के दौरान गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सेवा सहकारी समिति सिरियागढ़ डभरा के प्रबंधक सरजू चंद्रा के समिति में 82 हजार क्विंटल धान खरीदी की गई थी। इसमें से 80 हजार क्विंटल का उठाव कर लिया गया है। बाकी 2 हजार क्विंटल धान होना चाहिए जिसकी अनुमानित लागत राशि 62 लाख रूपए होती है। इसमें 6 से अधिक राइस मिल का डीओ कटा है।

इसे भी पढ़ें:  बारूद फैक्ट्री हादसा : दो माह पहले बजी थी शहनाई, वहां अब मातम चला गया चार बेटियां का इकलौता कमाने वाला पिता

भौतिक सत्यापन में नहीं मिला धान

बताया जा रहा है कि धान उठाव के लिए राइस मिलर ने गाड़ी भेजी तो मौके पर धान नहीं था। इस संबंध में राइस मिलर्स द्वारा अधिकारियों को शिकायत की गई। इस पर खाद्य अधिकारी, सहायक फूड ऑफिसर, डीएमओ, एआरसीएस अधिकारी और जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों ने मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया तो धान नहीं पाया गया। ​​​​​​मिलर्स की शिकायत सही मिली।

राइस मिलरों को 2 महीने से लग रही पेनल्टी

बता दें कि समिति प्रबंधक द्वारा कहा जा रहा है कि उसके पास धान नहीं है जो कार्रवाई करना है कर लें। गौरतलब है कि डीओ काटने के बाद धान न उठाव होने की स्थिति में मिलर्स को पेनल्टी लगती है। इस संदर्भ में सभी राइस मिलर को विगत 2 महीने से पेल्टी लग रही है, जिससे मिलर्स परेशान हैं।

इसे भी पढ़ें:  करैत सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, जमीन पर सोई थीं दोनों, परिजनों में पसरा मातम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles