Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़

ATM को उखाड़कर ले जाने की तैयारी थी, तभी बजा पुलिस का सायरन और भाग खड़े हुए चोर

contact for Ad1
S G Travels

तिल्दा नेवरा- छत्तीसगढ़ के तिल्दा सिमगा मुख्य मार्ग के सासाहोली में इंडिया नंबर वन में एटीएम लगा हुआ है। जहां पर चोरों ने एटीएम को उखाड़ कर ले जाने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस की सतर्कता से एटीएम चोरी होने से बच गया।

अज्ञात लुटेरे एटीएम मशीन को उखाड़ने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने इन चोरों के मसूबे को पूरा होने से पहले एटीएम को बचा लिया है। हालांकि सभी चोर मशीन को बाहर की तरफ छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

वाहन में लगे सायरन को सुनकर भागे चोर 

इसे भी पढ़ें:  रायपुर के OYO रूम में मिली युवती की लाश

पुलिस के वाहन में लगे सायरन को सुनकर अज्ञात चोर एटीएम मशीन को बाहर ही छोड़कर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की टीम ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। यहां बताना लाजमी होगा कि, तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरोरा में उक्त इंडिया नंबर वन के एटीएम मशीन को अज्ञात चोर उखाड़ कर ले गए, जिसका सुराग अभी तक नहीं मिला है।

गार्ड की व्यवस्था नहीं

इंडिया नंबर वन कंपनी में एटीएम लगा हुआ है। लेकिन गार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है।  साथ ही कई बैंकों में भी एटीएम लगा हुआ है। जहां गार्ड की व्यवस्था नहीं है।  गार्ड नहीं होने से लूटने वाले गिरोह एटीएम को निशाना बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  दुर्ग में BJYM नेता ने की आत्महत्या, पत्नी-बेटे को शादी में भेजकर लगा ली फांसी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles