Advertisment
छत्तीसगढ़दुर्ग

होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग. जिले के रेलवे स्टेशन के पास आज चार मंजिले होटल गार्नेट इन में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और धुएं से भरे होटल के किचन में घुसकर तीन कमर्शियल सिलेंडर को बाहर निकाला. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

टीम ने होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. अग्निशमन विभाग ने सही समय पर चार मंजिला होटल में लगी आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. भारी जानमाल की हानि होने से भी बच गया. आग कैसे लगी, इसकी जांच होटल प्रबंधन की टीम कर रही. आगजनी की सूचना पर मोहन नगर पुलिस भी मौके पहुंची है और घटना की जांच कर रही.

इसे भी पढ़ें:  पंचधारी डैम में दो सगी बहनों की तैरती मिली लाश, हादसा या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles