Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025: व्यापम ने जारी किया एडमिट कार्ड, 14 सितंबर को होगी परीक्षा

contact for Ad1
S G Travels

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in में जाकर अपना एडमिट कार्ड 8 सितम्बर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में व्यापम ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

व्यापम की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा के दिन परीक्षार्थी कम से कम दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस समय अवधि में उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान और फिस्किंग (Frisking) की जाएगी। जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति मिलेगी। यह भी कहा गया है कि, किसी भी परीक्षार्थी को बिना प्रवेश पत्र के केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  कार में जिंदा जलने से एक शख्स की मौत, मचा हड़कंप, हत्या या हादसा की जांच में जुटी पुलिस

इन चीजों का रखें ध्यान

1. अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें।

2. परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जावेगा।

3. किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 और मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

4. परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे-मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा।

5. मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर-दिल्ली के बीच के लिए Air India की नई फ्लाइट 26 से, रोजाना 8 उड़ानें होगी उपलब्ध

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
1.
 परीक्षार्थी, परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहे, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं निस्किंग (Frisking) किया जा सके।

2. परीक्षा केन्द्र में 10:30 बजे के बाद प्रवेश वर्जित है।

3. हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये।

4. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।

5. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।

6. परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।

7. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घडी, पर्स, पाऊच स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

इसे भी पढ़ें:  नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव : बागी ने बिगाड़ा भाजपा का खेल, अधिकृत प्रत्याशी की 2 वोट से हुई हार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles