Advertisment
छत्तीसगढ़

घर में अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी अचानक जिंदा लौटा युवक, भूत-भूत चिल्लाकर भागने लगे लोग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा से हैरान कर देने वाला अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. नदी में युवक की लाश मिलने के बाद शिनाख्ती प्रक्रिया कर परिजनों को शव सौंप दिया गया. घर में युवक की मौत से मातम पसरा हुआ था. रिश्तेदारों को सूचना भी दे दी गई थी. तभी अचानक दरवाजे पर वही शख्स खड़ा हो गया, जिसे सभी ने मृत मान लिया था. मौजूद कुछ लोग उसे देखकर भूत-भूत चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे. लेकिन धीरे-धीरे यकीन हुआ कि वह असल में जिंदा है. अब सवाल है कि जिस युवक का शव घर में है, वह किसका है.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर की बेटी पूर्णिमा दास झारखंड में बनेगी MLA

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती, विश्रामपुर का है. दरअसल हरीओम वैष्णव ( करीब 27 वर्ष) 4 दिन पूर्व अपने ससुराल दर्री परिवार सहित आया हुआ था. लेकिन वह ससुराल से निकला तो वापस घर नहीं लौटा. परिजनों और रिश्तेदारों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन हरिओम वैष्णव का कही कुछ पता नहीं चला. इसके बाद परीजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामला में पुलिस लगातार लापता युवक की तलाश में जुटी हुई थी.

तलाशी के दौरान डंगनिया नदी में एक युवक का शव. इस दौरान पुलिस ने लापता हरिओम वैष्णव के परिजनों को सूचना के लिए बुलाया। पानी में डूबे रहने के कारण लाश की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया था. परिजनों ने कद-कांठी, रंग-रूप, जिंस और हाथ पर वाले अक्षर वाले टैटू के आधार पर परिजनों ने शव को हरिओम को मान लिया. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर परजिनों को शव सौंप दिया. घर पर मातम पसर चुका था.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर : केंद्रीय कार्मिक विभाग ने 2024 बैच के 180 अफसरों को बांटे कैडर

घर में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रहा था. इसी बीच हरिओम वैष्णव जिंदा वापस घर लौट गया. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि युवक जिंदा है. कई लोग तो भूत-भूत चिल्लाकर इधर-उधर भागने लगे. हालांकि धीरे-धीरे उन्हें यकीन हो गया. कुसमुंडा पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को संबंधित थाना बांकीमोंगरा पुलिस को सौंपा गया. फिलहाल शव को मर्चुरी में रखा गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles