Advertisment
छत्तीसगढ़

युवक का मौत से सामना : शराब दुकान के आहाते में सो रहे युवक के पास पहुंचा भालू, 4 मिनट तक रोका रहा सांसें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहपुर से एक ऐसा खौफनाक घटना सामने आया है। जिसे जानने और देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आधी रात, शराब दुकान के आहाता में चैन की नींद सो रहा एक युवक अचानक मौत के मुँह के बिल्कुल सामने पहुंच गया। जब उसके पास दबे पांव एक जंगली भालू आ पहुंचा।

मिली जानकारी के अनुसार, सिर्फ चार मिनट लेकिन ये चार मिनट उस युवक के लिए जिंदगी और मौत के बीच का सबसे लंबा संघर्ष बन गए। भालू युवक के बेहद करीब घूमता रहा, तांडव मचाता रहा और युवक सांस रोके पड़ा रहा। जरा-सी भी हलचल होती, तो अंजाम कुछ भी हो सकता था।

बाल-बाल बचा युवक
इस दौरान युवक की सांसें थमी रहीं, दिल की धड़कनें तेज थीं, लेकिन उसने हिम्मत और सूझबूझ नहीं खोई। किस्मत और समझदारी ने साथ दिया और आखिरकार भालू बिना हमला किए वहां से चला गया और युवक की जान बच गई। यह पूरी घटना इलाके में दहशत का कारण बन गई है और वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय टीम की सफलता के पीछे कवर्धा की आकांक्षा: फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट के रूप में निभाई अहम भूमिका

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles