Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

CGPSC घोटाला…कांग्रेस नेता के घर CBI का छापा:धमतरी में टामन सोनवानी के घर पर रेड, दुर्ग में पूर्व गवर्नर के सेक्रेटरी से पूछताछ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच के सिलसिले में CBI की टीम ने बिलासपुर, दुर्ग और धमतरी में छापेमारी की है। बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, दुर्ग में पूर्व गवर्नर के सेक्रेटरी अमृत खालको और धमतरी में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के घर टीम पहुंची है। सभी से घोटाले के बारे में पूछताछ कर रही है।

दरअसल, PSC में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके की गई है। राज्य सरकार ने इस गंभीर मामले की जांच CBI को सौंपी है।

राजेंद्र शुक्ला के घर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज सुबह छापा मारा।

बिलासपुर में CBI की रेड

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के शव बरामद

बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर CBI ने दबिश दी है। CBI की 5-10 सदस्यीय टीम यदुनंदन नगर स्थित राजेंद्र शुक्ला के पुराने आवास पर पहुंची है। राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का नाम भी इस घोटाले में उछल चुका है।

स्वर्णिम शुक्ला वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर में चयन हुआ था। इसके बाद आदिम जाति कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर का पद मिला है। मामले की जांच के दौरान CBI ने स्वर्णिम के नाम को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

राजेंद्र शुक्ला के घर पर पूछताछ

बताया जा रहा है कि PSC फर्जीवाड़ा से संबंधित FIR की जांच की जा रही है। इसी को लेकर CBI की टीम हाईटेक बस स्टैंड के पास स्थित नए मकान में भी टीम पहुंची है। जहां राजेंद्र शुक्ला के घर में PSC घोटाले के मामले में सवाल-जवाब कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर लटकी मिली 7वीं के छात्र की लाश, घटना स्थल से बीयर की बोतल, पानी पाउच और चाकू बरामद

दुर्ग में पूर्व गवर्नर सेक्रेटरी के घर छापा

दुर्ग जिले में भी PSC घोटाला मामले में CBI की टीम पूर्व गवर्नर सेक्रेटरी अमृत खालको के घर छापेमारी की है। तलपुरी ए ब्लॉक सहित कृष्ण टॉकीज रोड में स्थित एक अपार्टमेंट में भी अमृत खालको का मकान है, वहां भी टीम ने दबिश दी है।

दुर्ग जिले में भी PSC घोटाला मामले में CBI की टीम पूर्व गवर्नर सेक्रेटरी अमृत खालको के घर छापेमारी

अमृत खाल की बेटी नेहा और बेटे निखिल दोनों का एक साथ CGPSC में चयन हुआ था। नेहा 13वीं और निखिल 17वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल परिवार भिलाई थाना क्षेत्र में तालपुरी के ए ब्लॉक में खलको परिवार रहता है। टीम अमृत खालको और परिवार से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  SI अभ्यर्थियों ने आंदोलन स्थगित करने का किया ऐलान

धमतरी में टामन सोनवानी के घर पर भी छापा

धमतरी में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के घर भी सुबह 6 बजे टीम पहुंची थी। इस दौरान 3 गाड़ियों में करीब 13 सदस्यीय टीम थी। सोनवानी के पुत्र, पुत्र वधु और भतीजी का CGPSC में चयन हुआ था। भखारा थाना क्षेत्र के सरबदा गांव में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि टीम पूछताछ कर वापस निकल गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles