Advertisment
छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

हादसे में बुझ गया घर का चिराग : इकलौते बेटे की मौत, सांप के काटने से किसान की गई जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नेशनल हाइवे 130 B बलौदाबाजार से रायपुर मार्ग में लगातार हो रहे सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बीती रात पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी के पास सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मृतक अपने दोस्त के ससुराल से वापस अपने घर ग्राम खोरसी भाटिया थाना खरोरा वापस जा रहा था। तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।वहीं उसके दोस्त यशवंत यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार रेफर किया गया है। बता दे कि मृतक अशोक कुमार वर्मा उम्र 28 वर्ष अपने घर का इकलौता बेटा था। इस हादसे में मृतक के परिवार के घर का चिराग बुझ गया।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर से ED को मिले सबूत, खुलासा कर ये बताया

इकलौता था बेटा था मृतक 

मृतक के परिजनों ने बताया कि, दो बहने हैं जिसमें अशोक उनका इकलौता बेटा है अभी उसकी विवाह नहीं हुआ है। इस हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही पलारी थाना पुलिस हादसे के बाद मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुटी हुई है।

खेत से लौटने वक्त सांप ने काटा 

वही पलारी थाना क्षेत्र में ही घटित दूसरी घटना में एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। किसान सत्रुघन यादव पिता भुजबल यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम कोनरी का रहने वाला है। वह अपने खेतों से कम कर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी उसे रास्ते में जहरीले सांप ने काट लिया। जिसे तत्काल इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। दोनो ही मामले की जांच पलारी पुलिस कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, गांव में लगे मोबाइल टावर को किया आग के हवाले

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles