Advertisment
Uncategorized

भाई ने की आत्महत्या, पिता चलाते थे टेंपो… टीम इंडिया में डेब्यू के बाद हुआ ड्रॉप, अब आईपीएल से कमबैक का मौका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: चेतन सकारिया आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलेंगे। उन्हें उमरान मलिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। मलिक चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। सकारिया को 75 लाख रुपये में केकेआर ने खरीदा है। एक समय दुनियाभर में नाम कमाने वाले सकारिया अब एक बार फिर से आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। सकारिया का यहां तक आने का सफर काफी चुनौतियों से भरा रहा है।

चेतन सकारिया की वापसी

आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने चेतन सकारिया को उमरान मलिक के बदले में टीम में शामिल किया है। उमरान मलिक चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। केकेआर ने पिछले साल भी सकारिया को खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इस साल की नीलामी में सकारिया को कोई खरीदार नहीं मिला था। अब रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर उन्हें केकेआर में जगह मिली है। केकेआर ने उन्हें 75 लाख रुपये में साइन किया है।

इसे भी पढ़ें:  सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- ‘अगर जिंदा रहना चाहते हो तो ये काम करो वरना तेरी…

मुश्किल भरा रहा है सफर

चेतन सकारिया ने स्कूल के दिनों में क्रिकेट का खर्च उठाने के लिए उन्होंने अपने मामा की स्टेशनरी की दुकान पर काम किया। उनके पिता क्रिकेट का सामान और कोचिंग की फीस नहीं दे पाते थे। साल 2021 में उनके छोटे भाई ने आत्महत्या कर ली थी। चेतन और उनके परिवार ने इस दुख को झेला।

चेतन सकारिया को सबसे पहले साल 2021 के आईपीएल के मिनी-ऑक्शन में 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। गुजरात के भावनगर से 10 किलोमीटर दूर एक गांव से आने वाले सकारिया के लिए जीवन आसान नहीं था। उनके मामा ने उनकी पढ़ाई, क्रिकेट के सामान और क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग का खर्च उठाया। सकारिया के पिता एक टेंपो चलाते थे और अपनी कम आमदनी से परिवार का पालन-पोषण करते थे।

इसे भी पढ़ें:  प्रियंका गांधी ने चुनावी हलफनामे में बताई 12 करोड़ रुपये संपत्ति, BJP ने पूछा- क्या था उनकी आय का स्रोत..

डोमेस्टिक में किया कमाल

सौराष्ट्र की सीनियर टीम के नेट्स पर गेंदबाजी करने के बाद, उन्होंने नवंबर 2018 में गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लिए और सौराष्ट्र ने पहली पारी में अंक हासिल किए। उन्होंने अपने पहले रणजी सीजन में 8 मैचों में 29 विकेट लिए। लेकिन टी20 फॉर्मेट में उनकी गेंदबाजी ने सबका ध्यान खींचा। 2019-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्काउट्स को प्रभावित किया। सकारिया ने भारत के लिए 2021 में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू भी कर लिया था। उन्होंने एक वनडे मैच में 2 विकेट लिए हैं, वहीं 2 टी20आई मैचों में उनके नाम 1 विकेट है।

इसे भी पढ़ें:  ईडी के अधिकारी रायपुर में गौरव मेहता के घर जांच करने पहुंचे

चेतन सकारिया ने अब तक तीन आईपीएल सीजन (2021-23) में 19 मैच खेले हैं। उन्होंने 8.43 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए हैं। सकारिया ने राजस्थान रॉयल्स से आईपीएल में डेब्यू किया था। 2022 में वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। टी-20 क्रिकेट में सकारिया ने 46 मैचों में 7.69 की इकॉनमी से 65 विकेट झटके हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles