Advertisment
Uncategorized

लॉरेंस बिश्नोई के अगले टारगेट में राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी का नाम!, फेसबुक पर जान से मारने दी धमकी, मामला दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड फेमस एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बीच फेसबुक पर वायनाड के सांसद राहुल गांधी और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो के साथ दोनों नेताओं को मारने की धमकी दी गई है। एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर वाराणसी के सिगरा थाने में शिकायत दर्जा कराई है। एनएसयूआई ने सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

एनएसयूआई से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने बताया कि एक फेसबुक यूजर ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की फोटो के साथ राहुल गांधी को धमकी देते हुए पोस्ट लिखी है। पोस्ट में लिखा गया कि “जर्मनी में गेस्टापो है, इस्राइल में मोसाद है, यूएसए में सीआईए है, और अब भारत में लॉरेंस विश्नोई है। अगला नाम ओवैसी और राहुल गांधी का होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल बस में आग लगने से 25 छात्रों की मौत; 5 टीचर्स समेत 44 लोग थे सवार

इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए ऋषभ पांडेय ने पुलिस से मांग की है कि आरोपित के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमारी मांग है कि इस आपराधिक सोच वाली मानसिकता के व्यक्ति पर जल्द FIR दर्ज किया जाए।

पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर किए गए इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई का भी जिक्र है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने चर्चा में बने रहने के लिए राजनेताओं को लेकर ऐसा पोस्ट किया गया है। फिलहाल इस मामले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

इसे भी पढ़ें:  Covid-19 Back: सिंगापुर में कोरोना की नई लहर की दस्तक, हफ्तेभर में दोगुना हुए मरीज; सरकार बोली- मास्क जरूर लगाएं

भीम सेना ने बिश्नोई को मिट्टी में मिलाने की दी धमकी

भीम सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर (Nawab Satpal Tanwar) ने लॉरेंस बिश्नोई को खुलकर ललकारा है। नवाब सतपाल तंवर ने लॉरेंस बिश्नोई को मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर गृह मंत्री अनुमति दें तो वे 2 घंटे 4 मिनट में लॉरेंस बिश्नोई को खत्म कर देंगे। इसी साल अप्रैल में लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से सतपाल तंवर को धमकी भरी चिट्ठी भेजी थी। धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में गुरुग्राम के सेक्टर 37 थाने में केस दर्ज है, जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है।

क्षत्रिय करणी सेना ने लॉरेंस बिश्नोई पर रखा है 1 करोड़ 11 लाख का इनाम

इसे भी पढ़ें:  ईडी के अधिकारी रायपुर में गौरव मेहता के घर जांच करने पहुंचे

बता दें कि क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत (Raj Shekhawat) ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है।  क्षत्रिय करणी सेना ने कहा कि मारे अनमोल रत्न और पूर्व धरोहर क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को इनाम दिया जाएगा।राज शेखावत ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1,11,11,111 रुपये दिए जाएंगे। हमारे अनमोल रत्न और धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना यह राशि देगी। इतना ही नहीं उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा और संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles