Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

BREAKING : BJP ने की लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की घोषणा

छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी घोषित; रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से विजय बघेल कोरबा से लड़ेंगी सरोज पांडेय

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

BJP ने लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नाम का ऐलान हो गया है। 2 सांसदों को रिपीट किया गया है। वहीं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। 11 सीटों में 3 महिलाओं को बीजेपी ने टिकट दिया है।

लोकसभा सीट प्रत्याशी
रायपुर बृजमोहन अग्रवाल (मंत्री)
राजनांदगांव संतोष पांडेय (सांसद)
दुर्ग विजय बघेल (सांसद)
सरगुजा चिंतामणि महाराज (पूर्व विधायक)
कोरबा सरोज पांडे (पूर्व सांसद)
बिलासपुर तोखन साहू (पूर्व विधायक)
महासमुंद रूप कुमारी चौधरी (पूर्व विधायक)
रायगढ़ राधेश्याम राठिया
बस्तर महेश कश्यप
कांकेर भोजराज नाग
जांजगीर कमलेश जांगड़े

दुर्ग से विजय बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा में चुनौती दी थी। वे हार गए थे, लेकिन बड़ी टक्कर दी थी। इसी तरह राजनांदगांव में संतोष पांडेय को रिपीट किया गया है। उन्होंने बस्तर में धर्मांतरण पर काम किया। जिसके कारण उन्हें फिर से मौका मिला।

रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल लड़ेंगे चुनाव
रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल लड़ेंगे चुनाव

रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ही क्यों?

इसे भी पढ़ें:  अगस्त महीने में 10 दिन बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी, समय रहते निपटा लें जरूरी काम, जानें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

विधानसभा चुनाव में लगातार बृजमोहन अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। 2018 में जब समूचे रायपुर की सीटें कांग्रेस के हाथ में आई तक शहर से इकलौते भाजपा विधायक बृजमोहन ही बने थे। अग्रवाल समाज का जातिगत समीकरण भी भाजपा नजरअंदाज नहीं कर सकती। संगठन और कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। रायपुर संभाग के भौगोलिक समीकरण के हिसाब से बृजमोहन को जिम्मा दिया गया है।

चिंतामणि महाराज लड़ेंगे सरगुजा लोकसभा से
चिंतामणि महाराज लड़ेंगे सरगुजा लोकसभा से

चिंतामणि महाराज कांग्रेस से बीजेपी में आए

चिंतामणि महाराज को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था। वे भाजपा में आ गए। वे सरगुजा से भाजपा की टिकट चाहते थे, लेकिन उन्हें मना लिया गया। आखिरकार उन्हें लोकसभा में मौका दिया गया है। चिंतामणि महाराज को मानने वाले सरगुजा क्षेत्र में बड़ा वर्ग है।

तोखन साहू बिलासपुर से चुनाव लड़ेंगे
तोखन साहू बिलासपुर से चुनाव लड़ेंगे

तोखन साहू विधायक भी रह चुके हैं

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद कमला पाटले की बढ़ी मुश्किलें, बहू ने पति व सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

तोखन साहू लोरमी से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। इसी क्षेत्र से धर्मजीत सिंह भी जनता कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे, जिन्होंने भाजपा जॉइन कर ली और तखतपुर से जीते। लोरमी से अरुण साव ने चुनाव लड़ा जिसके कारण तोखन साहू को मौका नहीं मिला। उन्हें लोकसभा से चुनाव लड़ाकर पार्टी ने तोहफा दिया है।

साल 2013 में लोरमी विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधायक बन चुके साहू इन दोनों बीजेपी में सक्रिय युवा ओबीसी चेहरा है। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में इन्हें किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बना रखा है। इस वजह से इन्हें अब बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सांसद भेजने का मन भाजपा ने बनाया है।

मुंगेली जिले में जन्मे तोखन लाल साहू ने एमकॉम तक पढ़ाई की है साल 2013 में पहली बार विधानसभा में विधायक बने 14-15 में महिलाओं एवं बाल कल्याण संबंधी समिति के सदस्य रहे विधानसभा में सक्रिय समिति के सदस्य रहे 2015 में छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव भी रहे।

रायगढ़ से राधेश्याम राठिया चुनाव लडे़ंगे
रायगढ़ से राधेश्याम राठिया चुनाव लडे़ंगे

राधेश्याम राठिया को वफादारी का फल

इसे भी पढ़ें:  हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में मोबाइल कनेक्ट नहीं होना बना रोड़ा, 15 अप्रैल है डेड लाइन ‌

धरमजयगढ़ विधानसभा से लंबे वक्त से विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे राधेश्याम को वफादारी का फल मिला है। पिछले लोकसभा चुनाव में इन्हें धरमजयगढ़ विधानसभा का चुनाव संचालक भी बनाया गया था। इससे पहले राठिया पूर्व जनपद अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा के महामंत्री भी रह चुके हैं। रायगढ़ क्षेत्र से किसी नए चेहरे को मैदान में उतारने की तैयारी BJP पहले ही कर चुकी थी। राठिया समाज से ताल्लुक रखने वाले राधेश्याम पर इस लोकसभा चुनाव में दांव खेला गया है।

कमलेश जांगड़े, जांजगीर लोकसभा से बीजेपी ने टिकट दिया
कमलेश जांगड़े, जांजगीर लोकसभा से बीजेपी ने टिकट दिया

कमलेश जांगड़े जांजगीर से चुनाव लड़ेंगी

लोकसभा क्षेत्र जांजगीर से सक्ती विधानसभा की कमलेश जांगड़े को मैदान में लाया गया हैं। कमलेश जांगड़े BJP महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी हैं। एक बार वे जिला पंचायत का चुनाव हार चुकी हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles