Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़मुंगेली

छात्रा बोली-टीचर ने 12वीं हिंदी की परीक्षा में नकल कराई

लोरमी SDM से लिखित शिकायत;जांच के बाद ड्यूटी से हटाई गई महिला शिक्षिका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंगेली जिले के लोरमी में 12वीं की परीक्षा के दौरान नकल कराने का मामला सामना आया है। 12वीं की एक छात्रा ने खुद इसकी लिखित शिकायत SDM से की है। जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक राम्हेपुर (N) की टीचर मरियम एक्का को परीक्षा ड्यूटी से तत्काल हटा दिया है। वहीं, शिक्षिका ने नकल कराने के आरोप का गलत बताया है।

दरअसल, लोरमी के राम्हेपुर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल को 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार 1 मार्च को 12वीं के हिंदी विषय की परीक्षा थी। एक निजी स्कूल की छात्रा दीपिका जायसवाल भी परीक्षा में शामिल हुई थी। परीक्षा के बाद छात्रा दीपिका ने लोरमी SDM को लिखित शिकायत देते हुए केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक पर नकल कराने का आरोप लगाया। शिकायत में दीपिका ने बताया कि पर्यवेक्षक और केंद्राध्यक्ष हिंदी के पेपर में पर्सनली नकल करा रहे थे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों समेत परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट्स के बयान लिए। जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चतुर्वेदी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि राम्हेपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के टीचर्स में आपसी तालमेल नहीं है। यही वजह है कि इस तरह की बातें सामने आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को जगह नहीं:दिल्ली पहुंचे नेताओं में उदासी, किसी के पास नहीं आया कॉल; अब राज्यमंत्री बनने की आस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles